Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

इंडिया टुडे और सी वोटर्स का मूड ऑफ दि नेशन सर्वे में जानिये किस सीएम का बजा डंका !

1 min read

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के संकल्प के साथ सूबे का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के बेस्ट चीफ मिनिस्टर घोषित किए गए हैं। इंडिया टुडे और सी वोटर्स के मूड ऑफ दि नेशन सर्वे में मुख्यमंत्री योगी को 39.1 प्रतिशत लोगों ने बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर माना है। इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, यूपी के सी एम योगी आदित्यनाथ से काफी पीछे हैं।आम लोगों ने केवल 16 फीसदी मतों के साथ केजरीवाल को दूसरे स्थान पर रखा है।

जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मातृ 7.3 फीसदी लोगों ने अपना मत दिया है। राज्य सरकारों के काम काज को जानने और समझने के लिए इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है। इस सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल पूछे गए।

मुख्यमंत्री योगी अपने कामकाज से आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय 
इस सर्वे के आधार पर देश की आम जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे लोकप्रिय सीएम बताया है। देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर पर जनता ने सीएम योगी को सबसे पहले पायदान पर रखा है। सर्वे में सबसे अधिक 39.1 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंसद किया और माना कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि योगी अपने कामकाज से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अगस्त 2022 के मुकाबले घटी है।तब वे 22 फीसदी लोगों की पंसद बनकर उभरे थे।मगर अब उन्हें 16 फीसदी लोगों ने ही वोट किया है। इसी तरह तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। जिन्हें देश के 7.3 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है। हालांकि, ममता बनर्जी की लोकप्रियता भी अगस्त 2022 की तुलना में करीब एक फीसदी घटी है।

यूपी में अभी हुए चुनाव तो भाजपा का 70 सीटें जीतने का अनुमान 
मूड ऑफ नेशन सर्वे में जनवरी 2023 के आंकड़े सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी और एनडीए को 49.3 फीसदी वोट के साथ 80 में से 70 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा समेत विपक्ष को 10 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को यूपी में 64 सीटें मिली थीं। सपा को 5 सीटें, जबकि बसपा को 10 सीटें मिली थीं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी को 1 सीट से ही संतोष करना पड़ा था। 2017 में यूपी की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता देश भर में बढ़ रही है।

योगी राज के 6 साल में प्रदेश में जिस तरह से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रेल, रोड और वाटरवे कनेक्टिविटी, निर्बाध बिजली आपूर्ति और कानून व्यवस्था को लेकर कार्य हुए हैं, उसके बाद देश में ब्रांड योगी को लेकर क्रेज बढ़ने लगा है। लोग खुले दिल से इस बात की सराहना कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और दृढ़ संकल्प के कारण उत्तर प्रदेश आज करिश्माई बदलाव की राह पर है। आज एक्सप्रेस-वे के मामले में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बन चुका है। गुड गवर्नेंस के मामले में यूपी देश का शीर्ष राज्य है। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में यूपी ने देश में दूसरे नंबर का राज्य बनकर सबको हैरत में डाल दिया है। इसी क्रम में उद्योग समर्थित 25 नई नीतियां लाकर योगी आदित्यनाथ ने देश भर के उद्यमियों का ध्यान उत्तर प्रदेश की ओर खींचा है।

कपिलदेव सिंह- वरिष्ठ पत्रकार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »