ORGANIZATION : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की
1 min read


रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता
संतोष कुमार श्रीवास्तव को जीकेसी मीडिया प्रकोष्ठ का पुनः बनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली ।
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। अमेठी निवासी एवं संपादक संतोष कुमार श्रीवास्तव को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है, जिसमें संतोष कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है।
संगठन की ओर से जारी सूची में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं महासचिवों की घोषणा की गई है। संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष एवं बिहार सरकार मे राज्यमंत्री राजीव रंजन प्रसाद की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार रागिनी रंजन को प्रबंध न्यासी, नवीन कुमार (मुंबई) को राष्ट्रीय महासचिव तथा डॉ. आदित्य नाग को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कमल किशोर को उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रियरंजन, संजय कुमार सिन्हा, डॉ. हीरालाल कर्ण, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. कुमार मानवेंद्र, आलोक श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, राजीव कांत, सोमिका श्रीवास्तव तथा दीप श्रेष्ठ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।निलेश रंजन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान संयोजक बनाया गया है।
वहीं सुबाला वर्मा, दिलीप कुमार सिन्हा, अमित श्रीवास्तव रिंकू और बृज भूषण श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश महान और अतुल आनंद सन्नू को राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा अनिल कुमार दास और सुभाषिणी स्वरूप को समन्वयक बनाया गया है।जीकेसी के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सपना वर्मा, जबकि युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी लाला सौरभ वर्मा को दी गई है।सीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भानु सिन्हा और राष्ट्रीय महासचिव रंजीत कुमार वर्मा बनाए गए हैं। कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजन कुमार तथा राष्ट्रीय महासचिव शिवानी गौड़ होंगी।
डिजिटल मीडिया की जिम्मेदारी नवीन श्रीवास्तव, मीडिया की जिम्मेदारी संतोष श्रीवास्तव, राजनीतिक मामलों की जिम्मेदारी नितिन माथुर तथा लीगल सेल की जिम्मेदारी श्वेतांक सैलकवाल को दी गई है।महिला, कला एवं संस्कृति, कुटीर उद्योग और पर्यावरण प्रकोष्ठों की राष्ट्रीय प्रभारी रागिनी रंजन तथा सह प्रभारी दीप श्रेष्ठ होंगे।
डिजिटल मीडिया की जिम्मेदारी शुभ्रांशु श्रीवास्तव को, सीसीसीआई की जिम्मेदारी निष्का रंजन को तथा कोष प्रबंधन की जिम्मेदारी नवीन कुमार को दी गई है।युवा, शिक्षा एवं समन्वय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. आदित्य नाग तथा सह प्रभारी सुबाला वर्मा होंगी। मेडिकल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. कुमार मानवेंद्र और मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी कमल किशोर को सौंपी गई है।
संगठन ने विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों एवं महासचिवों की सूची भी जारी की है। असम में नूतन सिन्हा को प्रदेश अध्यक्ष तथा सुनील श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में मुकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष और ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव महासचिव होंगे।कर्नाटक में नितेश शरण को प्रदेश अध्यक्ष तथा उत्कर्ष आनंद को महासचिव, पश्चिम बंगाल में अशोक दास को अध्यक्ष और रंजीत कर्ण को महासचिव तथा राजस्थान में गिरीश माथुर को अध्यक्ष और दीपेश भटनागर को महासचिव बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में शुभ्रांशु श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष तथा राजीव सक्सेना को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मध्य प्रदेश में शैलेंद्र श्रीवास्तव, गुजरात में संजय सिन्हा, हरियाणा में रजनी श्रीवास्तव, हिमाचल प्रदेश में ब्रिगेडियर डॉ. अनिल कायस्थ, झारखंड में नीरज सहाय, तेलंगाना में सुभाष कुमार श्रीवास्तव तथा बिहार में दीपक अभिषेक को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।
महाराष्ट्र की सूची में संशोधन करते हुए अनिल कुमार चंचल को प्रदेश संयोजक, संजय कामता प्रसाद को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा सुनील कुमार को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

