एक सौ सतहत्तर वर-वधू जोड़ों ने किया जीवन की नई शुरुआत
1 min read
रायबरेली I
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के कुल 177 जोड़ों की शादी मिनी स्टेडियम सलोन में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी रहे। मिनी स्टेडियम सलोन में शुक्रवार को संपन्न हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से विधानसभा क्षेत्र से 177 जोड़ों की शादी के लिए 2 दिन पूर्व से तैयारी चल रही थी जिसने मिनी स्टेडियम में विशाल पंडाल के बीच पहले से चयनित जोड़ों की शादी कराई गई ।
जिसमें 5 मुस्लिम जोड़े भी शामिल है। सामूहिक विवाह के संयोजक नोडल अधिकारी मनीष कुमार मिश्र जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी रहे। उनकी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। 177जोड़ों की शादी संपन्न कराने के लिए अलग-अलग 177 हवन कुंड बनाए गए थे। कार्यक्रम में मौजूद आचार्य पारसनाथ तिवारी दिनेश चंद्र मिश्र धर्मराज मिश्र व छेदीलाल ने मंत्रोचार के बीच शादी संपन्न कराई। 5 मुस्लिम जोड़ों को उनके मौलाना ने शादी कराई।
सभी जोड़ों को शासन की तरफ से लगभग 10,000 का सामान उपहार के रूप में दिया गया। इतना ही नहीं सभी जोड़ों को शादी में पहने जाने वाले लिबास भी दिए गए। जिला दिव्यांग अधिकारी ने बताया कि सभी जोड़ों को महिलाओं के खातों में 35000 रुपए भेजा जाएगा तथा 10000 का सामान दिया गया है ₹6000 शादी खर्च के रूप में लिया गया है।
कुल मिलाकर प्रत्येक जोड़ो पर ₹51000 सरकार द्वारा खर्च किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मौजूद सभी जोड़ों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कि यह सामूहिक विवाह योजना खास तौर पर गरीब परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण व कल्याणकारी योजना साबित हो रही है I उन्होंने अपने द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक उपलब्धियों को भी बताया।
विवाह संपन्न होने के बाद ब्लॉक सलोन के जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र भी वितरित किया। सामूहिक विवाह योजना में सर्वाधिक विकासखंड छतोह से 91 जोडे, कथा विकासखंड सलोन से कुल 19 जोड़ी जिसमें 15 जोड़ी ब्लॉक ब्लॉक के थे तथा 4 जोड़ी नगर पंचायत सलोन से इसी तरह विकासखंड डीह से 64 जोड़ी नगर पंचायत परशदेपुर से केवल दो जोड़े ही शामिल हो पाए। इस अवसर पर बर व कन्या पक्ष के लोगों के लिए जलपान और खाने-पीने के स्टाल लगाया गया था।
इस मौके पर उपस्थित वीडियो शशिकांत त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अंजू कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा उप जिलाधिकारी सालिक राम, गिरजेश सिंह, राजेंद्र चतुर्वेदी, अधिशासी अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार रा एमएलय, सुल्ली साहू समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एस एस पांडे मीना मंच द्वारा किया गया।