खेल से सद्भाव,एकता को मजबूती मिलना तय-पुलिस अधीक्षक
1 min read

अमेठी। भारतीय क्रिकेट को बढावा देने की पहल हुई। जिले के भादर ब्लाक मे दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश की नामी क्रिकेट टीम ने अपने जौहर का प्रदर्शन किए। उत्साहवर्धन के लिए ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह,युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक सिंह हिटलर,कांग्रेस नेता संजय पाठक,कपिल पाण्डेय,कमलेश पाण्डेय आदि नेताओ ने किये।
कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक डा इला मारन जी भी पहुंचे। खिलाडी बेहद गदगद दिखे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यक्रम से सद्भाव और एकता को मजबूती मिलती है। युवा रचनात्मक कार्य को तरफ अपनी बात ऊर्जा को खर्च करते है। युवा देश के कर्णधार है। कार्यक्रम मे सारस्वत सम्मान पुलिस अधीक्षक डा मारन जी का कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर ने किया।