भाजपाइयों ने बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला
1 min readअमेठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बन्ध में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो के बयान को लेकर भाजपाई आक्रोशित हैं।सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और बिलावल जरदारी भुट्टो का पुतला फूंका।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अगुवाई मे भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर तीखा विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान को कडा संदेश दिया।
दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि बिलावल भुट्टो मानसिक दिवलियापन शिकार हैं,उनकी टिप्पणी की हर तरफ निंदा हो रही है।भाजुयमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों को संरक्षण देने के साथ आतंकवाद को बढावा देने वाला राष्ट्र है।संयुक्त राष्ट्र में असलियत उजागर होने पर बिलावन पागल हो गए है और तिलमिला कर विश्व गुरु राष्ट्र भारत के यशस्वी ,लोकप्रिय पी एम पर निंदनीय टिप्पणी कर रहे है।प्रधानमंत्री जी ने भारतीय सैनिकों का मनोबल इतना बढा दिया है कि हमारे सैनिक पाकिस्तानी सेना की छाती पर वार करने को तैयार है।आतंकवाद के मामले मे पाकिस्तान का अब कोई साथ देंने वाला नहीं।विदेश मंत्री भुट्टो का बयान पाकिस्तान के पतन की पराकाष्ठा को प्रदर्शित कर रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दा बाद के नारे लगाते हुए पाक विदेशी मंत्री का पुतला दहन किया। जिला मंत्री अजय विश्वकर्मा,रघुराज प्रताप सिंह,रवि प्रताप सिंह,विजय मिश्रा “मोनू”, शुभम तिवारी, दिवाकर दुबे, राजू पाठक,पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।