बीडीओ ने हड़प लिया विधवा बुजुर्ग महिला का मकान
1 min read
अयोध्या।
पैन कार्ड बनवाने के नाम पर एक सरकारी अधिकारी ने बुजुर्ग महिला से उनका 50 लाख का मकान अपनी पत्नी के नाम पर बैनामा करा लिया। यह अधिकारी महिला को सेवा करने के बहाने अपने पास ले गया था। बुजुर्ग महिला विधवा है और उन्हें इस बात की जानकारी गत अक्टूबर माह मे उस समय हुई जब वे अपना मकान बेंचना चाह रही थीं। 90 साल की बुजुर्ग का पुत्र संदीप श्रीवास्तव ने अपनी पीड़ा समाजसेवी श्वेता राज सिंह एडवोकेट को बताई। साथ ही यह भी कहा कि वे उनकी फीस देने में भी समर्थ नहीं हैं। आरोपी रिश्तेदार बीडीओ के पद पर कार्यरत है। उसने टंडौली निवासी सावित्री देवी से उनकी सम्पत्ति अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा दिया। जब प्रकरण श्वेता राज के समक्ष आया तो बीडीओ को आड़े हाथ लिया और कानूनी कार्यवाही करवाने की बात कही। तो आज मंगलवार को को बीडीओ ने अपनी पत्नी के साथ आ कर वृद्धा की सम्पत्ति उसके नाम वापस बैनामा कर दी। इस मकान को उक्त अधिकारी ने पिछले साल 11 मई को अपने नाम कराया था। श्वेता राज सिंह ने अक्टूबर में अपने पास आए मामले का समाधान केवल दो माह में करा दिया। उनके इस सहयोग पर जहां वृद्धा रो पड़ीं वहीं उनके पुत्र संदीप ने वीडियो जारी कर उनके प्रति आभार जताया हैlश्वेता राज सिंह महिलाओं,बुजुर्गों की सेवा पिछले कई साल से निशुल्क कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग माता की सेवा करने मन बहुत खुश है। इतनी खुशी शायद ही पहले मिली हो। उन्होंने कहा कि महिला रिश्तेदार से फ्राड करने वाले अधिकारी के अनुरोध पर उनके नाम को गोपनीय रखा गया है।