जिलाधिकारी ने किया सैनिकों के कल्याणार्थ स्मारिका का विमोचन
1 min read
LOKDASTAK
अमेठी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के शुभ अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवाससैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय अमेठी के कर्नल राजेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को प्रतीक झण्डा लगाया गया तथा निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा सैनिकों के कल्याणार्थ प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों एवं कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित जनसमूहों से अपील करते हुए सेना झण्डा दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों के आश्रितों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ धन संग्रह किये जाने हेतु दिल खोलकर दान करने की बात कही गयी। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि कार्यालय जिलाधिकारी अमेठी के प्रदीप कुमार सिंह व जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित सभी व्यक्तियों को प्रतीक झण्डा लगवाते हुए दान पात्र में धनराशि संग्रहीत करायी गयी। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी रवीन्द्र नारायण(क्लर्क), एैयाज अहमद एवं पूर्व सैनिकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।



