Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न देने की मांग

1 min read

 

देश के महान क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के लिए भारत रत्न की मांग उठने लगी है I जिनके बलिदान के चर्चे होते रहते हैं I सामाजिक कार्यकर्ता राधिका गोस्वामी ने भारत के महान देशभक्त व क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप जी के 136 वे जन्मदिवस पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित की जाने की बात की है I इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता राधिका गोस्वामी ने भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को लिखे एक पत्र में लिखा है कि पूर्व सांसद महान देशभक्त क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की जाए I

राजा साहब ने देश की आजादी की खातिर लगभग 32 वर्ष विदेशों में भ्रमण करते हुए भारत को स्वतंत्र कराने के लिए काम किया उन्होंने देश की स्वतंत्रता की स्वतंत्र एवं शिक्षा की खातिर अपनी 2 रियासतों का का सर्वस्व दान कर दिया I राजा साहब की त्याग तपस्या और बलिदान को देखते हुए राजा साहब को मरणोपरांत भारत रत्न देने की शीघ्र ही घोषणा करें क्योंकि आज समाज व देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों का ही हमेशा इतिहास अमर होता है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »