Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

श्री राम रघुवंशी थे, हम भी रघुवंशी हैं-राकेश टिकैत

1 min read

 

अयोध्या।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। वह अयोध्या किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अयोध्या पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार में कैमरा और कलम पर है बंदूक का पहरा है। अयोध्या पहुंचे टिकैत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की अयोध्या हमारा घर है रामलला भी थे रघुवंशी हम भी हैं रघुवंशी। हमारे पूर्वज थे प्रभु श्रीरामलला। उन्होंने सवाल किया क्या हमारे अयोध्या आने पर ले बीजेपी ने स्टे ले रखा है।
सरकार के गलत फैसलों का हम पुरजोर विरोध किया है और आगे भी करते रहेंगे। किसान नौजवान और मजदूर के खिलाफ सरकार काम कर रही है। बेलगाम हुई सरकार संविधान को नही मान रही है।

टिकैत ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलना देश के खिलाफ बोलना हो गया है। जब संसद में आवाज कम हो जाती है तो हमे मजबूरन सड़क पर आवाज उठानी पड़ती है। जिस देश में विपक्ष कमजोर होगा वहां तानाशाह का जन्म होगा और जब तानाशाही होगी तो क्रांति जन्म लेगी।अब क्रांति का भी समय आ गया है। अयोध्या में सरकार किसानों की जमीन छिनने का कार्यक्रम चला रही है। अयोध्या में एयरपोर्ट के नाम पर सरकार ने किसानों की जमीन छीनने का कार्य किया है। अयोध्या के हजारों दुकानदार बेरोजगार हो गए है। पिछले 100 वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी व्यापार कर रहे व्यापारियों की आज दुकानें तोड़ी जा रही है। 26 नवम्बर को लखनऊ में महापंचायत की जाएगी। जिसमे हर स्टेट से किसान राजधानी पहुंचेंगे। भारतीय किसान यूनियन 26 जनवरी को संविधान बचाओ दिवस मनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »