Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

CRIME NEWS : शौच के लिए निकली किशोरी से मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, तनाव

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता 

विरोध पर आरोपितों ने सहयोगियों के साथ मिलकर किशोरी और उसके भाई को पीटा

अमेठी, उप्र ।

इन्हौना थाना अंतर्गत रामनगर कालोनी मजरे भीखीपुर गांव में शौच के लिए घर से निकली अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ मुस्लिम समुदाय के बेखौफ दो युवकों के द्वारा छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

शोरगुल के बाद मौके पर पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने जब आरोपित युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया तो आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किशोरी और उसके भाई से मारपीट करते हुए लहुलुहान कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।लेकिन मामला दो सम्प्रदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव कायम है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की किशोरी दूसरी किशोरी के साथ सोमवार देर शाम घर से शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान भीखीपुर गांव के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर किशोरी के भाई समेत गांव के लोगों ने दौड़ाकर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।

जानकारी के बाद पहुंचे आरोपी युवकों ने परिजनों ने किशोरी और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की। जिससे किशोरी और उसके भाई को चोट पहुंची है। पीड़ित परिवार द्वारा पूरे घटनाक्रम से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया तो पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़ लिया है।

पुलिस ने पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी सिंहपुर भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रामनगर और उसके बगल के भीखीपुर गांव में मुस्लिम बाहुल्य आबादी होने की वजह से घटना के दूसरे दिन मंगलवार को गांव समेत आसपास के गांवों में तनाव कायम है।

सपा के समर्थकों का कृत्य अक्षम्य,होगी कठोर कार्यवाही-राज्यमंत्री

मामले की जानकारी मिलते ही मंगलवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घर पर पहुंचकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। 

घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के समर्थकों का यह कृत्य अक्षम्य है बीते कई महीनों से जो ताण्डव मचाया जा रहा है वह जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि तिलोई विधानसभा क्षेत्र में गुण्डई को पनपने नही दिया जायेगा।हर बहन बेटी की सुरक्षा की हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है अगर किसी भी व्यक्ति को कहीं पर कोई समस्या है तो वह हमें अवगत कराये हम उसके कंधे से कंधा मिलाकर परछाई की भांति खड़े रहेंगे।

मामले पर क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

तिलोई के क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र रामनगर कालोनी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले में दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »