Amethi / अमेठी ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, ओवरस्पीडिंग पर 31 वाहनों के चालान
1 min read
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ‘ऑपरेशन सेफ स्पीड’ के तहत इंटरसेप्टर वाहन से वाहनों की गति जांचती अमेठी ट्रैफिक पुलिस।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ‘ऑपरेशन सेफ स्पीड’, 31 वाहनों के चालान कर लगाया ₹62 हजार का जुर्माना।
लोक दस्तक संवाददाता
अमेठी। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अमेठी ट्रैफिक पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन सेफ स्पीड’ के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इंटरसेप्टर वाहन की मदद से वाहनों की गति की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहनों के चालान किए गए तथा कुल 62,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक शोभनाथ राम ने यातायात पुलिस टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति की जांच की।
जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक है।
तेज गति से वाहन न चलाने की अपील
अमेठी पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन अपनाकर वाहन चालक न केवल अपनी, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं।



