Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Amethi/जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश।

1 min read
Amethi DM Shashank Chaudhary Jal Jeevan Mission Review Meeting

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अमेठी डीएम ने अधिकारियों को चेताया

Spread the love

जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य पर दिया जोर। 

लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जल निगम के अधिकारी, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एवं प्राथमिकता वाली योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थावार परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पाइपलाइन बिछाने की तकनीकी प्रक्रिया, निर्माण सामग्री की उपलब्धता, जलस्रोतों की स्थिति, पेयजल की गुणवत्ता जांच तथा लाभार्थियों को दिए जा रहे घरेलू जल कनेक्शनों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समयसीमा में परियोजनाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

धीमी प्रगति वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया, जिनकी प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को मासिक लक्ष्य निर्धारित कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ समय पर मिल सके।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बैठक में जल जीवन मिशन से संबंधित जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने अथवा डिफाल्टर श्रेणी में आने वाले अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Amethi DM Shashank Chaudhary Jal Jeevan Mission Review Meeting
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अमेठी डीएम ने अधिकारियों को चेताया। 

ग्रामीण परिवारों को स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल पाइपलाइन बिछाना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि परियोजनाएं समयबद्ध रूप से पूरी हों और जनसामान्य को योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »