Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग वाले विभागों को दी कार्रवाई की चेतावनी।

1 min read
अमेठी में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी शशांक चौधरी अधिकारियों को निर्देश देते हुए

अमेठी में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी शशांक चौधरी।

Spread the love

विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें अधिकारी, जनशिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा बर्दाश्त, विलंबित परियोजनाओं में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश।

लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों की सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करें तथा जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें विशेष प्रयास कर सुधार लाएं। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से बी, सी एवं डी रैंकिंग प्राप्त करने वाले विभागों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने, योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा प्रभावी कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की प्रगति में सुधार लाते हुए सीएम डैशबोर्ड पर बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए गंभीरता से कार्य करें। खराब प्रगति एवं रैंकिंग वाले विभागों के संबंध में जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत लाभान्वित व्यक्तियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा लाभार्थियों को समय से लाभ उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं प्रभावी समाधान होना चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाए। सभी अधिकारी जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। विकास योजनाओं की समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में संचालित निर्माणाधीन एवं विलंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के बाद ही उसका उपयोग किया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें और कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ाएं।

अमेठी में IG​​RS शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी शशांक चौधरी
कलेक्ट्रेट सभागार में IG​​RS पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते जिलाधिकारी शशांक चौधरी।

उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें। निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब, मानकों की अनदेखी अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुकी निर्माण परियोजनाओं को संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित (हैंडओवर) कराने के भी निर्देश दिए, जिससे उनका उपयोग जनहित में किया जा सके और आमजन को उनका लाभ समय से प्राप्त हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »