Amethi/सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को आगे आए विधायक राकेश प्रताप सिंह, अपनी सुरक्षा की गाड़ी से भिजवाया अस्पताल
1 min read
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को आगे आए विधायक राकेश प्रताप सिंह, अपनी सुरक्षा की गाड़ी से भिजवाया अस्पताल
गौरीगंज, अमेठी। सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की मदद कर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने मौके पर रुककर घायलों को अपनी सुरक्षा में चल रही गाड़ी से अस्पताल भिजवाया और चिकित्सक से फोन पर बात कर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, तेजगढ़ निवासी रामचंद्र पासी और सर्वेश कोरी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए।

इसी बीच क्षेत्र से गुजर रहे विधायक राकेश प्रताप सिंह की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपने काफिले की गाड़ियां रुकवाईं और बिना देर किए दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों को अपनी सुरक्षा में चल रही गाड़ी से अस्पताल भिजवाया गया।
विधायक ने संबंधित चिकित्सक से फोन पर बात कर दोनों घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश भी दिए, ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विधायक की इस पहल को संकट के समय जरूरतमंदों की मदद और जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। सड़क हादसे में घायल लोगों की तत्काल सहायता करना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।



