Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Amethi /अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बकरियां लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा

1 min read
अमेठी के कमरौली में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

कमरौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत के बाद शोकाकुल परिजन।

Spread the love

रिपोर्ट – लोक दस्तकसंवाददाता 

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर हुई मौत।

जगदीशपुर:अमेठी।

लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम कमरौली के महुआ बोझ मजरे कठौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चंपा 48 की मौत हो गई । वह बकरियां लेकर घर लौट रही थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। परिजन शव लेकर घर चले गए और पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। चंपा की बेटी लक्ष्मी के मुताबिक उनकी मां रविवार को बकरियां लेकर खेत की ओर गई थी। शाम को लौटते समय हाईवे पार कर रही थी ।तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई हादसे में वह घायल हो गई ।लोगों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेल की मदद से उन्हें जगदीशपुर टामा सेंटर पहुंचाया गया ।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । प्रत्यक्षदशियो के मुताबिक हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहा वाहन बकरियों को देखकर अनंत्रित हो गया ।और महिला को चपेट में ले लिया। सी ओ अतुल सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। मृतका के पति की आने के बाद तहरीर देने और आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है ।वाहन चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है । चंपा की मौत के बाद बेटियां लक्ष्मी ,आइसक्रीम ,अंजू और काजल का रो-रो कर बुरा हाल है मां के शव से लिपटकर बेटियों को विलखते देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »