POLITICLE NEWS : गाँधी विकास का नाम है – किशोरी लाल शर्मा
1 min read

रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र ।
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अमेठी की जनता के दिलो में गाँधी है। गाँधी विकास का नाम है। कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओ की सकारात्मक सोच है। जनता कभी नाराज नही हो सकती है। बिगत लोक सभा चुनाव मैनेजमेंट की कमी के चलते कांग्रेस हारी है। मै इसे मानता है। जनता ने 14 दिनो मे अमेठी का सांसद बना दिया। आज अमेठी की आवाज को संसद मे बुलंद कर रहा हूँ। बिकास के लिए किसी के दरवाजे जा सकता हूँ।
कांग्रेस सांसद श्री शर्मा ने कहा कि कुछ लोग सवाल करते है कि अमेठी का विकास नही हुआ। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार पर सवाल कर रहे है। अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को बदल दे। कार्यकर्ताओ के सवाल का जबाब देने के लिए तैयार हूँ। जनता ने 43 वर्षो से सेवा करने का मौका दिया। अमेठी से गाँधी परिवार के लोकसभा चुनाव लडने की मांग करते रहे और कहा कि अमेठी की जनता गाँधी परिवार के साथ है।
लेकिन गाँधी परिवार ने हमे अमेठी से चुनाव लडाया। जनता ने कांग्रेस का सांसद बना दिया।सेवा का मौका दिया। कांग्रेस नेताओ मे कोई छोटा और कोई बना नही। हमारे लिए सब बराबर है।
सांसद श्री शर्मा ने कहा कि हम अमेठी गाँधी परिवार को अमेठी लाना चाहता था। लेकिन आज आपके बीच मे हूँ। आज तक लोकसभा की सभी ब्लॉको मे भ्रमण कर चुका हूँ। लोक सभा मे या अमेठी मे समय बीत रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ और जनता का फोन स्वय उठाता हूँ। और जबाब भी देता हूँ। समस्याओ को दूर करने का प्रयास करता हूँ।
कांग्रेस कार्यालय अमेठी मे विधान सभा के बीएल ए-2,ग्राम पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के नेताओ का कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जोरदार अभिनन्दन किए। माननीय सांसद किशोरीलाल शर्मा का 101 किलो फूलमालाओ के साथ कांग्रेस एम एल सी(स्नातक)प्रत्याशी डाॅ देव मणि तिवारी कार्यक्रम आयोजक ने ब्लॉक अध्यक्षो के साथ स्वागत अभिनन्दन किए।
कार्यक्रम को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डा अरविन्द कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि गाँधी और नेहरू ने देश को संविधान दिया। डा मन मोहन सिंह ने कानून का अधिकार दिया। कांग्रेस का संघर्ष सरकार को बदल देगा।
ब्लॉक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल ने कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम किया। बिकास नही कर रही है। कांग्रेस के अलाव किसी पार्टी की अधिकारिक सदस्यता ग्रहण नही किया। जनता से बदलाव की मांग किया। कांग्रेस नेता एव टीएसी सदस्य अशोक सिंह हिटलर ने कहा कि मनरेगा का नाम बदल वाले को जनता बदल देगी। भाजपा जनता की उम्मीद पर खरी नही।
कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष सूर्य भान तिवारी ने कहा कि यस आई आर से जनता सावधान रहे। भाजपा सरकार का काम कागज पर है। धरातल पर कुछ नही।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान सचिव ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि आगामी वर्ष 2027 मे भाजपा का सफाया जनता करे। कांग्रेस नेता राजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेस का अमेठी से परिवारिक रिश्ता है। कांग्रेस नेता बृजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वेष भावना से काम करती है। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा प्रभारी राजीव लोचन तिवारी ने किया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण कांग्रेस जिला सचिव डा देव मणि तिवारी ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,कांग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल,कांग्रेस पूर्व विधायक हरि चरण यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख राम मूर्ति शुक्ल,डा नरेंद्र कुमार मिश्र,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी,कांग्रेस किसान पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल,कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के पूर्व निजी सचिव राम नरेश ओझा,युवा चेतना मंच उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे ब्लाक अध्यक्ष महावीर कोरी,अजीत कुमार यादव,बृजेश कुमार मिश्र,प्रदीप कुमार सिंह के मण्डल अध्यक्ष,न्याय पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।

