Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

हथिया नक्षत्र की बरसात ने जनजीवन किया बेहाल

1 min read
Spread the love

 

 

 

 

 

 

 

अमेठी। जिले में बारिश का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा दोपहर बाद लगभग एक घंटे के लिए धूप निकली ,उसके बाद आसमान में घनघोर बादल छा गए। शाम के समय बारिश तेज होने के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। वर्तमान वर्षाकाल में जिले में अब तक कुल 44.2% वर्षा बारिश हुई है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में लगभग 8 फ़ीसदी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और मालती नदी का जल स्तर नियंत्रित बढ़ रहा है। नाले भी उफनाए हुए हैं। जिले में सामान्य वर्षा 886.3 मिमी मीटर के सापेक्ष 6 अक्टूबर तक 381.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। हथिया नक्षत्र की बरसात से जनजीवन प्रभावित है।
नगर से गांव तक जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्कूलों में जलभराव की समस्या का अभी तक कोई हल नहीं हो पाया है। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल व आसपास सड़कें व तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया है। आवारा पशु रात में बस्तियों में टहल रहे हैं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरी तरह फेल हो गया है। तिवारीपुर गांव में बारिश का पानी कई लोगों के घर तक घुस गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहा हवाएं 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आर्द्रता 97 फ़ीसदी रही।जिला कृषि अधिकारी अमेठी अखिलेश पांडेय ने कहा कि मौसम अभी तीन-चार दिन तक इसी तरह रहेगा, किसान भाई फसलों को सुरक्षित करने के लिए सब्जियों के खेतों में भरे हुए पानी को बाहर निकाल दें, धान की तैयार हो रही फसल को बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »