Congress Performance : किसानों की समस्याओ को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
1 min read

REPORT BY LOK REPOERTER
AMETHI NEWS।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिले के सभी तहसीलो पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसजनो ने ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
वर्तमान समय में पूरे उत्तर प्रदेश में ख़रीफ की बुवाई -रोपाई का समय चल रहा है किसानों को इस समय धान की फ़सल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ़्त बिजली एवं उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया था किन्तु आज पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है।
वास्तविकता तो यह है कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को मुफ़्त बिजली देना तो दूर बिजली आपूर्ति की कमी के चलते हैं उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है यूरिया खाद के लिए किसान सहकारी समितियों व निजी दुकानों पर कालाबाज़ारी के चलते इस उमस भरी गर्मी में दिन भर लाइन लगाकर औने -पौने दाम पर ख़रीदने के लिए विवश है।
अन्नदाता किसान आज ख़ुद को ठगा महसूस कर रहा है और भाजपा की दोहरी नीति के चलते अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है सभी कांग्रेस जन माँग करते हैं कि हमारे अन्नदाता किसानों की फ़सल की सिंचाई के लिए समुचित बिजली, यूरिया -खाद आपूर्ति सुनिश्चित करवाया जाए।
इस मौके पर सुनील सिंह, अवनीश मिश्र ,राजू ओझा, राधेश्याम धोबी, राम केवल शुक्ल,राम मनोहर, अभय दत्त चौबे, धर्मेंद्र तिवारी, जगन्नानाथ यादव, राहुल गुप्ता, विनय दुबे सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी उपस्थिति थे।यह जानकारी मीडिया कोआर्डिनेटर फिरोज आलम ने दी।