Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Condolence Meet : भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक सभा आयोजित

1 min read
Spread the love

 

REPORT BY LOK REPOERTER

AMETHI NEWS।

गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर विगत दिनों सड़क दुर्घटना में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे का दुखद देहांत हो गया था।सोमवार को भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल दुबे जी भाजपा के समर्पित कार्यकर्त्ता रहे। हम सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार इस दुख की घड़ी में राहुल के परिवार के साथ हर दुख सुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

स्वर्गीय राहुल दुबे जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि देने वालों में वेद प्रकाश द्विवेदी (चाचा)भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला,विषुव मिश्रा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष,भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह,आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री मगन पांडे संदीप दुबे अनिल पांडेय विजय किशोर तिवारी सुरेश तिवारी, अतुल सिंह जिला मंत्री मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रभात शुक्ला जिला मंत्री अरुण मिश्रा राजा अजय सिंह मंडल अध्यक्ष गौरीगंज अभिषेक चंद्र कौशिक जिला पंचायत सदस्य शेखर तिवारी मंडल अध्यक्ष जगदीशपुर मनीष पाठक दिनेश तिवारी ब्राह्मण महासभा अंशु तिवारी मनोज पासी मंडल अध्यक्ष जामों सहित सैकड़ो संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »