Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Tree Plantation : एक पेड़ मां के नाम” पेड़ लगाओ – पर्यावरण बचाओ, थीम पर आज वृहद वृक्षारोपण महा अभियान 2025 का हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love

 

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

“एक पेड़ मां के नाम” पेड़ लगाओ – पर्यावरण बचाओ थीम पर आज पूरे जनपद में वृहद वृक्षारोपण महा अभियान 2025 का आगाज हुआ। इस अवसर पर प्रातः 6:00 बजे से ही पूरे जनपद में जगह-जगह पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधिगण, जन सामान्य व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधारोपण किया गया।

मुख्य कार्यक्रम विकासखंड सिंहपुर के रतवलिया मंझार वन भूमि पर आयोजित हुआ, जिसमें राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह जी, सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अमेठी महराजी प्रजापति, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश राजेश कुमार, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण महा अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा जनपद वासियों से एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाने तथा उनका संरक्षण करने की अपील की गई। राज्य मंत्री द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को आम के पौधों का वितरण किया गया एवं छात्र-छात्राओं से अपील किया कि इसे अपने घर के आस-पास लगाएं और इसकी नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें फल, फूल, छाया देने के साथ ही जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी देते हैं।

इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, ब्लॉक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जन सामान्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#एक_पेड़_मां_के_नाम

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »