POLITICLE NEWS : सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, रक्त शिविर का आयोजन
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के 52 वें जन्म दिवस के अवसर पर सपा नेता प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू ने अपने निज निवास नन्दमहर में वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं में मिठाई बांट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की ।जिला अस्पताल में सपा जिला सचिव व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र यादव मोनू के नेतृत्व मे दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया ।
वही गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ऐंधी में सपा नेता जैनुल हसन की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं ने केक काट कर दीर्घायु जीवन की कामना की ।सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने कहा कि सपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के जमीनी स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया।
सपा नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है जो लोकतंत्र की रक्षा के साथ ही गरीबों मजलूमों किसानों व आम जनता की भलाई की सोच के साथ काम करती है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव सपा छोटेलाल यादव पूर्व प्रत्याशी व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू , तिलोई विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद नईम ,जगदीशपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विमलेश सरोज , समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर रुदल यादव सपा जिला सचिव व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव मोनू जिला पंचायत सदस्य अरुण प्रजापति जिला पंचायत सदस्य व बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष केडी सरोज मौजूद रहे।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शमशाद खान पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष महावीर कश्यप जगन्नाथ सरोज छात्र सभा के अध्यक्ष पंकज शुक्ला पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व सेंट्रल बार एसोशियशन अमेठी के अध्यक्ष गिरीश यादव एडवोकेट साबिर अली जिला सचिव सीपी यादव पूर्व जिला प्रवक्ता विजय यादव जिला सचिव धर्मनाथ गुप्ता शिव सागर दूबे राज करन यादव सपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी जैनुल हसन ने किया।