Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

AAPATKAL : भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल…

1 min read
Spread the love

 

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS

जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित भारतीय जनता का पार्टी कार्यालय पर भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय आपातकाल पर आधारित गोष्ठी एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर रहे। संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री प्रभात शुक्ला ने किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जन जागरण गोष्ठी को संबोधित करने के साथ पत्रकारों से बात की उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरीके से 50 साल पहले आपातकालीन लगाकर देश के खिलाफ ना इंसाफी की थी वह अपने आप में कहीं से भी सही नहीं था उस समय के आपातकालीन में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा बेगुनाहों को गोली मार दी गई लोगों को जेल जाना पड़ा लोगों से उनकी स्वतंत्रता छीन ली गई ऐसे में आज भाजपा पूरे प्रदेश में पूरे देश में जन जागरण अभियान चला रही है।

लोगों को जागरुक कर रही है कि उस समय क्या परिस्थितियों थी कैसे तानाशाही कांग्रेस के खिलाफ लोगों ने परेशानियों का सामना किया आज उन सब के बारे में हम लोगों को जागरुक कर रहे हैं। 1975 में इमरजेंसी जो आज का हमें याद दिलाती है आज उसी के उपलक्ष्य में हम सब लोगों ने पूरे देश के अंदर आप लोगों के माध्यम से इस बात को जन-जन तक पहुंचाने का हम लोगों ने काम किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में सभी स्वतंत्र हैं और भाजपा ने देश हित में काम किया जबकि कांग्रेस द्वारा चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करने का कार्य किया जो कि लोकतंत्र की हत्या की संज्ञा है।

भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ संख्या 342 असैदापुर विधानसभा गौरीगंज में वृक्षारोपण भी किया। गोष्टी के दौरान लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित भी किया गया जिसमें रणजीत सिंह श्याम लाल चौहान श्याम प्रकाश शुक्ला शामिल रहे।

इनकी भी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा केशव सिंह जिला महामंत्री भाजपा गोविंद सिंह चौहान भवानी दीक्षित जिला उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री, विषुव मिश्रा,उमारमण सिंह निमिषा त्रिपाठी,सूर्य नारायण तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अभिषेकचन्द्र कौशिक जिला पंचायत सदस्य अरुण मिश्रा राजा, मनोज पासी मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल कौशल

मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पासी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष,हिन्देश सिंह दिलीप विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष भादर, अनिल सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र पासी ,दीपचंद कौशल सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को किया गया सम्मानित

नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपातकाल दिवस मनाया गया। जिसमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और लोकतंत्र सेनानी व उनके आश्रित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आपातकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया इसके अलावा सामूहिक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों क्रमशः जगदीश, निरहू, रणजीत सिंह, राम मूरत, सुखदेव, लल्लन, कृष्ण दत्त, रामकिशोर, जगदीश प्रसाद, कलावती, चंद्रकला व फूलकली को माला पहनकर वह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक ऐसा अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, उस दौर में जिन लोगों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की वे वास्तव में हमारे समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें इस बात का संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे।

जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपातकाल के दौरान जिन लोगों ने अपनी आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कीमत पर देश को लोकतांत्रिक रास्ते पर बनाए रखा उनका योगदान अतुलनीय है उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड स्तरों पर भी आपातकाल दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »