Agriculture : क्या है किसानों की जमीनी हकीकत, जानने के लिए दूरदर्शन चैनल ने लगाई चौपाल
1 min read
REPORT BY AS BHADAURIYA
AMETHI NEWS।
जनपद के सरैया और जैतपुर गांव में शुक्रवार को दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल दिल्ली की टीम ने चौपाल लगाकर गांव के किसानों में कितनी जागरूकता पहुंची और उनकी आर्थिक स्थिति में क्या बदलाव आए हैं।चौपाल के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के बैज्ञानिक भी मौजूद रहे।
दूरदर्शन की तेज तर्रार एंकर राधिका ने सरैया गांव में किसानों मृदा परीक्षण कराने सम्बन्धी सवाल किये। किसानों से कृषि में आए बदलावों,कृषि में प्राकृतिक खेती,पशुपालन,मत्स्यपालन,और कृषि में विविधीकरण जैसे बिंदुओं पर चर्चा की।
बीते दस वर्षों खेती में क्या बदलाव आए।कृषि में सरकारी सहयोग कितना मिल रहा है, सरकार की संचालित कल्याण कारी योजनाओं की कितनी जानकारी है।किसान क्रेडिट कार्ड,पशुपालन क्रेडिट कार्ड,मृदा परीक्षण किसान सम्मान निधि,कितना कृषि में विज्ञान समाहित हुआ इन सभी बिंदुओं पर किसानों से सवाल किए।
जवाब में किसानों ने खेती में कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा द्वारा कृषि प्रसार के बारे में किसानों से हुए सवाल पर किसानों ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कृषि को बैज्ञानिक तरीके से करने की जानकारी लगातार मिल रही है।
जैतपुर गांव में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने एंकर राधिका से किसानों की सबसे बड़ी समस्या बंदर और नीलगाय द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर अपनी व्यथा बताई। दुग्ध उत्पादक किसानों ने पराग दुग्ध संघ अयोध्या द्वारा सस्ता दूध खरीदने और विलंबित भुगतान की समस्या बताई।
इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा अमेठी के प्रभारी बैज्ञानिक डा0 एन के मिश्र,डा लाल पंकज सिंह,डा अर्चना,डा रेनू सिंह,डा ओपी सिंह,डा देवेश पाठक के साथ अग्रणी किसान सुरेंद्र सिंह, अनंत बहादुर सिंह, राजेश सिंह, सुरेश तिवारी, नीरज सिंह, महेंद्र सिंह, अरुण सिंह, विनोद मिश्र, दिनेश शुक्ल, महबूब धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।