Shrimad Bhagwat Katha : प्रभु के चिंतन से परिवार होगा सुखमय- पंडित ब्रज बिहारी तिवारी जी महाराज
1 min read

REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
जिले के जामो कस्बे में रेखा देवी श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कथा व्यास पंडित ब्रज बिहारी तिवारी जी महाराज ने बताया कि जन्म जन्मांतर के पुण्य कर्म एकत्र हो जाने पर ही मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। यह भगवान श्रीकृष्ण की कथा बहुत सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ माना गया है।
प्रवाचक ने बताया कि मानव जीवन नश्वर होता है। प्रभू के चिंतन मे लगाने से परिवार सुखमय जीवन व्यतीत करता है। कभी आती थी आए तो उसके लिए पूजा जल्दी नहीं निपटना चाहिए पहले अतिथि का सत्कार करना चाहिए, साथ ही बताया कि लोग कहते हैं कि जल्दी पूजा कर लो अभी दूसरा काम करना है, दूसरा कार्य करने के लिए पूजा को जल्दी निपटा देते हैं, ऐसी पूजा का लाभ नहीं मिलता है,मनुष्य को कभी अहंकार नही करना चाहिए इससे जीवन सुखमय होने के बजाय दुःख झेलता हुआ परेशान ही रहता है।
सनातन धर्म देश भर के सभी धर्मों मे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। प्रवाचक ने बताया कि मनुष्य को निर्मल मन भाव से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन मे सुधार आने के साथ कल्याण संभव है। इस कथा हमैशा पूरे मनोयोग से सुनना चाहिए। जिससे परिवार सुखमय होजाता है और लाभ प्राप्त कर हमेशा अग्रसर रहता है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव , विजय विक्रम सिंह सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड,उदयभान सिंह (बब्लू प्रधान)मानवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ,नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।