Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

BJP Foundation Day :भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने घरों पर फहराया झंडा

1 min read
Spread the love

 

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टीजनों ने सुन्दर काण्ड,श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।पंडित रवि पाण्डेय व उनकी टीम की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पूजा अर्चना कर सुंदरकांड,हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस के अवसर पर सुन्दर काण्ड,हनुमान चालीसा पाठ,आरती एवं हवन- पूजन हुआ।जिलाध्यक्ष ने कहा हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित,आत्मनिर्भर व खुशहाल भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।यह भी कहा कि कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि रविवार 6 अप्रैल को पार्टी जिला कार्यालय पर सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी,कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व प्रमुख उमेश सिंह, प्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष दीपक सिंह,चन्द्रमौलि सिंह के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय पर झंडारोहण किया।

सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने- अपने घरों पर झंडारोहण कर सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सुन्दर काण्ड,हनुमान चालीसा पाठ,आरती व हवन- पूजन कार्यक्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अग्रहरि, विषुव मिश्रा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा,जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिला मंत्री उमा रमन सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह सुरेश तिवारी हिंदी सिंह अभिषेक चंद्र कौशिक जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर दुबे शामिल रहे।

इसके अलावा अजय अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश सिंह अमिया प्रभात शुक्ला जिला मंत्री  उपमा सरोज जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  निमिषा त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भाजपा बेतवा प्रज्ञा त्रिपाठी गीता सिंह जिला महामंत्री महिला मोर्चा संतोष द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ पांडेय जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सूर्य नारायण तिवारी,अतुल विक्रम सिंह शिवम मिश्रा करण सिंह अभिषेक सिंह, अजय सिंह मंडल अध्यक्ष मनोज पासी मंडल अध्यक्ष रामगोपाल कौशल मंडल अध्यक्ष श्रीराम कौशल अरुण मिश्रा जिला शहरी मीडिया प्रभारी अवधेश मिश्रा भूपेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »