Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

CELEBRATION : कांग्रेसियों ने विवेकानंद जी की जयंती एवं प्रियंका गाँधी का मनाया जन्मदिन

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER 

AMETHI NEWS।

केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में युवा दिवस महापुरुष स्वामी विवेकानन्द की जयंती व देश के आवाम की आवाज कांग्रेस महासचिव सांसद  प्रियंका गांधी का 53वॉ जन्मदिन धूमधाम से मनाया एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय के राजीव गाँधी सभागार में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व वरिष्ठ कांग्रेस/कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी जी के नाम का केक काटकर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उपस्थित कांग्रेस जनों ने ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर अमेठी सांसद  किशोरी लाल शर्मा जी के निर्देश पर आज संसदीय क्षेत्र अमेठी के सभी 17 मंडलों,नगरों में ठंड से बचाव के लिए  राहुल गांधी जी द्वारा भेजे गए हजारों कंबल वितरित कर कंबल वितरण की शुरुआत हुई।

21अलग अलग स्थानों पर कंबल वितरण में आज दस हजार पांच सौ कंबल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाँटे गये।उपस्थित कांग्रेस जनों को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी की तरफ से नववर्ष का कैलेंडर भेंट किया गया।

आज से कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे संसदीय क्षेत्र में घर घर लगभग 1 लाख कैलेंडर का वितरण करेंगे तथा भीषण ठंढ में सभी जरुरतमंदो की मदद के लिए राहुल गाँधी जी द्वारा पचीस हजार कंबल बांटे जायेंगे।कंबल वितरण में अमेठी के कलावती लालजी गर्ल्स इंटर कालेज मे 150 सम्मानित दिव्यांग जनों को भी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी ने कंबल सौपा।

कार्यक्रम मे योगेंद्र मिश्र,रमाकांती,प्रवक्ता अनिल सिंह,रामबरन कश्यप, शत्रुघ्न सिंह,शकील इदरिशी,युका अध्यक्ष शुभम सिंह, दीपक,आर्य,सुनील सिंह, अरविन्द चतुर्वेदी,विकास यादव, राहुल गुप्ता,आशीष यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी/ब्लॉक/मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »