WORK BOYCOTT : ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने किया कार्य का बहिष्कार
1 min read
REPORT BY PRADEEP KUMAR PANDEY
GAJIPUR NEWS I
जिले के सभी विकासखंडों के ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने आज कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस बहिष्कार का कारण ग्राम पंचायत अधिकारी सैदपुर, धर्मेंद्र कुमार का बिना वजह निलंबन बताया गया है।
विकासखंड मोहम्मदाबाद में भी सभी अधिकारियों ने धर्मेंद्र कुमार के निलंबन को अनुचित बताते हुए उनकी बहाली की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास राय ने की। अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में एकत्र होकर धर्मेंद्र कुमार के निलंबन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से उचित कार्रवाई की अपील की।
यदि प्रशासन इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देती है, तो अधिकारी 9 सितंबर 2024 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं। रामनिवास राय के नेतृत्व में यह आंदोलन जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक धर्मेंद्र कुमार को न्याय नहीं मिलता, वे धरना देकर कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।
धरना प्रदर्शन में राम जी यादव, सुरेंद्र यादव, अजय, अशोक राय, मयंकधर राय, अमित कुमार, भानु प्रताप, मनोज यादव, महिमा तिवारी, रानी कुशवाहा, नीतू सिंह, बिंदु खरवार, रवि कुमार यादव, सतीश कुशवाहा, राम प्रवेश, अंजनी और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।