भाले सुल्तान कार्यक्रम में शामिल हुई स्मृति इरानी
1 min read
अमेठी.I
केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी अपने दिवसीय दौरे पर मुसाफिरखाना के तहसील कादूनाला स्थित भाले सुल्तान स्मारक पहुंच कर भालेसुल्तान क्षत्रियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया I कार्यक्रम में स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत हुआ
जिसके उपरान्त सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत किसान मोर्चा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई I तदुपरांत जिला कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान किया रास्ते में रामगंज कौहार में भाजपाइयों ने स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा किया I उक्त कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजकरन सिंह ,भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री संजय राय, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व मंत्री एवं विधायक सुरेश पासी पूर्व विधायक तेजभान सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी,जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव, पूर्व प्रमुख रवीन्द्र प्रताप सिंह चन्द्र मौलि सिंह,विजय किशोर तिवारी, सुधांशु शुक्ला ,राकेश त्रिपाठी,राजीव शुक्लारविंद्र सिंह, संत शरण सिंह ,सचेंद्र प्रताप सिंह, विषुव मिश्रा,सोनू सिंह ,शैलेंद्र प्रताप सिंह ,नीरज सिंह, राजेश मिश्रा,अखिलेश पांडेय समेत भाजपा किसान मोर्चा अमेठी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।