विदाई समारोह में छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोहा
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS I
राजर्षि रणंजय सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को बी.फार्मा व डी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्र- छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ•अनूप मैती द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
कॉलेज परिसर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. अनूप मैती ने पास आउट बैच को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । संस्थान के शिक्षकगणों डॉ. जयदेव पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार ओझा, डॉ. विनय कुमार पाठक, डॉ. सादिक अली, अमरजीत राम, विजयेंद्र पांडे, अनुराग पांडेय आदि ने छात्र-छात्राओं को सफलता के पथ पर आगे बढने और अनुशासन में रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने कॉलेज में एक दूसरे के साथ गुजारे पलों को याद किया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने नृत्य, भाषण और नाटिका प्रस्तुत कर सबका मनोरंजन किया।



