अमेठी विधानसभा क्षेत्र में तीन सभाएं करेंगी प्रियंका
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS I
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज 13 मई दिन सोमवार को पार्टी प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा करने के लिए अमेठी पहुंचेगी। वे यहां तीन अलग-अलग क्षेत्रों में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी।
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर बाद साढे तीन बजे संग्रामपुर ब्लॉक के शुकुलपुर पहुंचेंगी। जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
इसके बाद वे हारीपुर पहुंचेगी और वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद कांग्रेस कार्यालय अमेठी में भी शाम साढ़े पांच बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
उन्होंने बताया कि वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में सभाएं करेंगी। पार्टी संगठन द्वारा कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माँगा वोट
मुंबई कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एड वीरेंद्र सिंह नें आज अपने साथियो के साथ अमेठी विधानसभा के भादर ब्लाक के कई गाँवो का दौरा किया I उनके साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग व प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों नें आलमपुर, रामगंज, सोनारी, टीकर माफ़ी मे वोट माँगा I
वीरेंद्र सिंह जहाँ भी गये लोगों का भरपूर समर्थन मिला I बताया कि वर्तमान सांसद नें पांच सालों में कोई कार्य नही किया इस बार हम सब कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को भारी मतो से जिताकर खोया हुआ अमेठी का सम्मान वापस लाएंगे I