सामान्य प्रेक्षक, डीएम व सीडीओ ने रंगोली का किया अवलोकन
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS I
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज की शिक्षिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रंगोली बनाई गई।
जिसका सामान्य प्रेक्षक डॉ एन0 युवराज, जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने अवलोकन किया तथा जन सामान्य से आगामी 20 मई को अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तिलोई आशीष सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, बीएसए संजय तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का किया गया प्रथम मिलान
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टर का आज कलेक्ट्रेट सभागार में व्यय प्रेक्षक संजय कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत की उपस्थिति में व्यय लेखा टीम द्वारा किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार में अब तक किए गए खर्च का व्यय लेखा रजिस्टर से मिलान किया गया।
इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव के दौरान खर्च होने वाले समस्त व्यय का विवरण व्यय लेखा रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित करें जिससे रजिस्टर का मिलान करते समय किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।

उन्होंने कहा कि अगला मिलान 14 व 17 मई को किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र सिंह सहित प्रत्याशी तथा उनके प्रतिनिधि एवं व्यय लेखा टीम मौजूद रही।



