Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती

1 min read

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I 

जनपद में आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133वी जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी निशा अनंत ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मो. असलम, प्रतीक्षा पांडे, अमित सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने भी डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान को याद किया गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को विकास के मार्ग में सबसे बड़ा अवरोध मानते थे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब शोषित, दलित, पिछड़े व सर्वसमाज के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किए, उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी चाहे जिस पद पर हो वहां पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें‌, आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कलेक्ट्रेट सहित जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में मनाई गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »