Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

आखिरकार मुंशीगंज संजय गाँधी अस्पताल में “आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना” हुई शुरू

1 min read

REPORT BY VIRENDRA YADAV 

 

AMETHI NEWS I 

विगत महीनों से अस्पताल की आयुष्मान स्वास्थ्य योजना बाधित थी। विधान सभा सत्र के दौरान सदन मे सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आयुष्मान सुविधा बहाल करने को लेकर सवाल उठाया था कि अमेठी की गरीब जनता बिना इलाज के लिए परेशान है। असुविधा हो रही है।

इन्ही सवालों को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने संजय गांधी अस्पताल में बाधित आयुष्मान योजना को पुनः बहाल कर दिया है। जिससे अब क्षेत्र के आयुष्मान कार्डधारक मुफ्त उपचार संजय गांधी अस्पताल में करवा सकते है।ज्ञात हो इस कार्ड की सहायता से केवल भर्ती मरीजों का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।

स्थानीय निरीक्षण गृह अमेठी मे बसन्त पंचमी को कांग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने बताया कि सरकार की इस पहल का स्वागत करता हूँ। आयुष्मान कार्ड से संजय गांधी अस्पताल में इलाज की सुविधा बहाल हो गई। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह को नेक काम की बधाई दी है। सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है।

आयुष्मान शुरु होने पर ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुटटू ,सीओओ अवधेश शर्मा आदि ने खुशी जाहिर की है। कालिका प्रसाद पाण्डेय,अखिलेश शुक्ल,पवन दूबे,अशोक सिंह हिटलर,संजय पाठक,धर्मेंद्र शुक्ल,ओम प्रकाश द्विवेदी,दिवाकर पाण्डेय अशोक शुक्ल ने कहा कि जनता की आवाज बुलंद हुई। सरकार ने गरीब मरीजों की आवाज सुनी। मुख्य मंत्री को नेक काम के लिए बधाई दी है ।

ज्ञात हो संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में सभी प्रकार के विभाग सुचारू रूप से कार्यरत है जैसे मेडिसिन विभाग, जनरल सर्जरी, प्रसूति व महिला रोग, बाल रोग विभाग हड्डी व जोड़ रोग विभाग, दन्त विभाग, डायलिसिस, ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेंटर(प्लेटलेट, प्लाज़्मा, पी आर बी सी आदि) पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, 24×7 इमरजेंसी, क्रिटिकल केअर आदि।

इसके अलावा प्रत्येक मंगलवार हृदय विशेषज्ञ व प्रत्येक शनिवार न्यूरो विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे है। क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक डॉ नीरज वर्मा ( एम डी मेडिसिन गोल्ड मेडलिस्ट) सोम, बुध, शुक्रवार को अपनी सेवाएं देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »