गांव चलो अभियान में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की दे रहे हैं जानकारी
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS ।
पार्टी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत गांव-गांव,घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों का अवगत करा रहे हैं।साथ ही लाभार्थियों,की वोटर्स व गांव के प्रभावशाली लोगों से संपर्क व संवाद स्थापित कर रहे हैं।भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में पार्टी के जनप्रतिनिधि, दिग्गज नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांवों में 24 घंटे प्रवास कर रहे हैं।
इस दौरान ग्राम संयोजक व प्रवासी की टीम एक-एक मतदाता से संपर्क करेगी। साथ ही मतदाता सूची का निरीक्षण,नमो ऐप,सरल ऐप डाउनलोड करने एवं बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने की योजना बनाने का काम हो रहा है।गांव चलो अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।
गांव चलो अभियान के जिला संयोजक राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा गौरीगंज ब्लॉक के दोस्तपुर ग्राम, भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह जगदीशपुर के हंसवा सुरवन ग्राम, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह जामो ब्लाक के अचलपुर ग्राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन ओझा , सचिन पांडेय
जिला सहसंयोजक आईटी भादर के नगरडीह ग्राम,भवानी दत्त दीक्षित बहादुरपुर ब्लॉक के पीढ़ी ग्राम गौरव श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष सिंहपुर के सेमरौता,ग्राम राकेश त्रिपाठी सिंहपुर के इन्हौना,पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना तिलोई के जमुरवा ग्राम,धर्मेश मिश्रा जिजौली, रश्मि सिंह रामगढ़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई निमिषा त्रिपाठी,महेंद्र मिश्रा अजय तिवारी मनोज जायसवाल सहित नियुक्त सभी प्रवासी ने अपने-अपने ग्राम में प्रवास किया ।