Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन मे निकली यात्राओं का जोरदार स्वागत

1 min read

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS। 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन मे अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मार्गदर्शन में सभी ब्लाकों से 26 जनवरी से 30 जनवरी तक निकली यात्रा मंगलवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंची । न्याय यात्रियों की भारी संख्या पेट्रोल पम्प निकट स्टेट बैंक यात्रा पहुंचने पर सभी यात्रियों का जिला महासचिव अनुपम पाण्डेय ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्याय मकसूद खान जिला अध्यक्ष सिंघल के नेतृत्व मे पैदल चलकर -बी मार्ट,फलमंडी तिराहा, बसस्टाप,हनुमान तिराहा होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची।
नेता राहुल गाँधी जी की न्याय यात्रा के समर्थन मे शामिल यात्रियों के व्यापक उत्साह को देख कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गुंजायमान नारों से जबरदस्त स्वागत किया।

गौरीगंज,मुसाफिरखाना, शाहगढ,जामो की यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह की अगुवाई मे,अमेठी, भादर भेटुआ संग्रामपुर की यात्रा विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र मिश्र की अगुवाई व तिलोई,सिंहपुर, बहादुरपुर की न्याय यात्रा धर्मराज बहेलिया के नेतृत्व मे लगभग 60 किमी चलकर पहुंचे I

वहीं जगदीशपुर,जामो आंशिक,शुकुलबजार, बल्दीराय की यात्रा ब्लॉक अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारी मतीन अहमद की अगुवाई एवं सलोन डीह छतोह की लम्बी यात्रा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,शिवदर्शन पासी,विष्णु कांत मिश्र व विधानसभा प्रभारी सर्वेश सिंह के नेतृत्व मे न्याय यात्रा गौरीगंज पहुंची।

केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में प्रदेश सचिव फरहान वारसी ने अपने सम्बोधन मे कहा हमारे नेता राहुल गाँधी जी देश के नवजवानो, किसानों, महिलाओं के हक के लिए लड रहे और और ऐतिहासिक यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन मे पूरे प्रदेश मे यात्रा हो रही और आम जनमानस का खूब सहयोग मिल रहा।

 

मुख्य अतिथि मकसूद खान ने कहा अमेठी की धरती गाँधी नेहरू परिवार की धरती है यहां मैं पहली बार आया हूँ यहां से प्रधानमंत्री बनते है । जिला अध्यक्ष श्री सिंघल ने यात्रियों कों धन्यवाद दिया और अमेठी लोकसभा के पांचो विधानसभा के प्रभारियों कों ब्लॉक संवाद कार्यक्रम 3फ़रवरी से 6फ़रवरी सुनिश्चित कार्यक्रम कों सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने की रुपरेखा तय करें ।

कार्यक्रम में अमेठी पूर्व प्रत्याशी आशीष शुक्ला, महासचिव अनिल सिंह ममता पांडेय,देवेन्द्र सिंह, सबीना,अरविन्द चतुर्वेदी, रमाकांती,राम श्री विस्वकर्मा, कमरूल निशा,शकील इदरिशी किरन देवी पीसीसी सदस्य, शांती देवी,सुशीला,कमला देवी,राजकुमारी तिवारी,महबूब बुग्गी,अशोक शुक्ल,तारकेश्वर चौहान,रामबरन कश्यप,सौरभ मिश्र तुलसीराम,शुभम सिंहयुका अध्यक्ष,सुमित तिवारी,सहित सैकड़ो कांग्रेस जन यात्रियों के साथ गौरीगंज नगर पदयात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »