Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

शोभा यात्रा के माध्यम से गूँजेगा रामधुन का संदेश- डॉ संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री

1 min read
Spread the love

 

REPORT BY LOK REPORTER 

AMETHI NEWS I 

शुक्रवार को अमेठी के ददन- सदन कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश की उपस्थिति में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमे सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम के पावन अवसर पर 21 जनवरी को सुबह 11 बजे एक शोभा यात्रा अमेठी के ददन-सदन कार्यालय से निकलेगी और नगर भ्रमण करने के पश्चात वापस ददन-सदन कार्यालय में आकर पूर्ण होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने अमेठी वासियों का आवाह्न करते हुए कहा की अमेठी के लोग 21 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हों और अमेठी से ऐसी राम धुन का संदेश दें की अयोध्या सहित आसपास के जनपदों में इसकी गूंज पहुंच सके।

डॉ संजय सिंह ने कहा कि आज अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण और इसमें जो प्राण प्रतिष्ठा का पवन कार्यक्रम संपन्न हो रहा है इसका संपूर्ण क्रेडिट हम हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देते हैं।

भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में आज श्री राम का जय घोष हो रहा है। चारों ओर सभी लोग खुशियां मना रहे हैं। ऐसे में अमेठी भी श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उत्सव मना रहा है और अमेठी के हर घर में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »