Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

कांग्रेस ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती व प्रियंका गांधी का जन्मदिन

1 min read

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बताया कि हमसब का यह दायित्व है कि प्रियंका गाँधी के गौरवशाली मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलकर देश की सांस्कृतिक विरासत को शिखर पर पहुुंचाये। प्रियंका गाँधी स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलकर ही देश की राजनीति मे युवाओं को अग्रिम पंक्ति मे ला खड़ा किया।

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल व अमेठी कांग्रेस परिवार की अगुवाई में जगह-जगह कंबल वितरण कर जनसेवा के रूप में जन्मदिन मनाया गया। गौरीगंज इंटर कॉलेज मैदान में (रिक्शा ठेलिया तथा जरूरमंदो ) को कंबल वितरित किया गया ।जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने कहा प्रियंका गांधी सेवाभाव के साथ आमजन के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं।और निश्चित ही कांग्रेस अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगी।

आज संसदीय क्षेत्र के पांचो विधानसभा में जगह-जगह कंबल वितरण व अन्य सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पिछले 9 जनवरी से 131 न्याय पंचायतों और 877 ग्राम सभाओं में कंबल वितरण का कार्य चल रहा है।

 

मुख्य रूप से मनीषा चौहान अध्यक्ष नगर पालिका जायस, प्रदेश सचिव अमेठी प्रभारी फरहान वारसी,नरसिंह बहादुर सिंह,अध्यक्ष नगर पालिका जायस मनीषा चौहान,शत्रुघन सिंह,जिलामहासचिव/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह,सुनील सिंह,शकील इदरीसी सेवा दल अध्यक्ष रामबरन कश्यप, अरविन्द चतुर्वेदी,रामदत यादव,कमल सिंह,वीरेंद्र मिश्र,कमलाकर मिश्र, ताहिर फारूखी मनोज कश्यप नवाब अली माताप्रसाद वैश्य,जी आदि मौजूद रहे ।

केक काटकर मनाया कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन

मुसाफिरखाना कस्बा स्थित गौरीगंज तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लाक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की गई।कार्यकर्ताओं ने संयुक्त केक काटते हुए एक दूसरे को केक खिलाकर बधाइयां दी और उनके द्वारा पार्टी की मजबूती व जनहित में देश के किए जा रहे काम पर खुशी जताई।

इस मौके पर राजू ओझा ने कहा कि प्रियंका गांधी निडर व साहसी नेत्री है, जिसमे इंदिरा गांधी के गुण दिखते है,जो हमेशा देश व प्रदेश की आवाज को मजबूती से रखती है। श्री ओझा ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार 24 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनानी है।

इस मौके पर जिला सचिव कुलवंत सिंह हनुमंत विश्वकर्मा जेबी यादव आशीष यादव, सर्वेश सिंह रामसुख जफर सर्वेश यादव आनंद माली धर्मेंद्र सिंह दुर्गेश तिवारी मान सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »