Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICAL NEWS : मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे इण्डिया गठबंधन के पीएम,विपक्षी दलों ने जताई खुशी

1 min read

 

REPORT BY KAUSHAL KISHOR 

AMETHI NEWS। 

इण्डिया गठबंधन के 28 दलो ने बैठक की। जिसमे भारत के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसकी खबर अमेठी जिले मे पहुँचने पर नेताओ ने स्वागत किया। यह फैसला देश हित मे है। जनता की खुशहाली के लिए है ।सरकार की मनमानी पर अंकुश लगेगा।

उत्तर प्रदेश काग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने कहा कि इण्डिया गठबंधन के फैसले का स्वागत करते है। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि इण्डिया गठबंधन का फैसला जनता का फैसला है। देश के 28 दलों ने प्रस्ताव पारित किया है। फैसला स्वागत योग्य है। आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य की रणनीति सही तय हुई।

कल का भविष्य दलित नेता मल्लिकार्जुन खडगे साबित होगे।
तृणमूल कांग्रेस नेता दीपक विश्वास ने कहा कि यह फैसला देश के प्रजातंत्र को मजबूत करेगा। समय की मांग है। इस फैसले मे भारतीयता झलक रही है। ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल ने भी फैसले का स्वागत किया। इण्डिया गठबंधन का देश हित मे है। जनता को इंसाफ मिलेगा।

पूर्व ब्लाक प्रमुख संग्रामपुर जिया लाल कोरी ने कहा कि कांग्रेस की सोच दूरदर्शी है। दलित को इण्डिया गठबंधन ही प्रधान मंत्री बना सकता है। देश मे किसी अन्य गठबंधन की हिम्मत नही है ।
कांग्रेस पार्टी अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने भी इण्डिया गठबंधन के फैसले का स्वागत किया है ।समाजवादी पार्टी अमेठी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने फैसले का स्वागत किया है।

आम आदमी पार्टी अमेठी जिलाध्यक्ष हरि शंकर जायसवाल ने इण्डिया गठबंधन के फैसले का स्वागत किया है। फैसला देश हित मे नेताओ ने लिया है। समाज सेवी हौसिला प्रसाद मिश्र ने फैसले का स्वागत किया है। यह निर्णय देश हित मे है। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी दलो ने लिया है।

यूपी कॉलेज वाराणसी छात्र संघ पूर्व महामंत्री अशोक सिंह हिटलर ने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन का फैसला सही समय पर लिया गया। देश की जनता ने इस फैसले पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »