Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

पार्टी की नीतियों को पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें- अलका पांडेय 

1 min read

 

REPORT BY LOK REPORTER 

SULTANPUR NEWS I 

सुभासपा राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय ने कल देर शाम जनपद अमेठी का भ्रमण व सुलतानपुर जनपद में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग अमहट स्थित निजी होटल में बैठक किया। भ्रमण व बैठक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव संजय दूबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष चन्द्र यादव जिलाध्यक्ष सुलतनपुर/अमेठी सतीश मिश्र, जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव ‘ मोनू’ के साथ पार्टी के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय अमेठी जनपद के सुप्रसिद्ध उल्टागढ़ स्थित भव्य देव मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन किया। इसके उपरान्त सुलतानपुर जिले के अमहट स्थित निजी होटल में पदाधिकारियों संग बैठक किया। इस दौरान श्रीमती पाण्डेय द्वारा अन्य पार्टी से पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आए नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर सुजान सिंह आर एल डी , जैसराम यादव सपा, सतीश पाण्डेय ‘ बजरंग बली युवा परशुराम सेना, राजेन्द्र गौतम ने बसपा का दामन छोड़ सुभासपा का दामन थामा और पार्टी को मजबूत करने की शपथ ली।

राष्ट्रीय सचिव श्रीमती पाण्डेय ने बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आने वालों चुनाव में देश व प्रदेश स्तर पर सुभासपा बढ़ चढ़कर भाग लेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शोषित, वंचित, दलित , अति ओबीसी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं। उनके निर्देश पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण पूरे जोर शोर से लग जाएं।

जिले में कार्यकर्ताओं की बड़ी कड़ी बनाएं जिससे आगामी चुनावों में पार्टी पूरे देश व प्रदेश में गठबंधन की सीटों को जीत दिलाने में पूर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने साथ 20 नए सदस्यों को साथ जोड़े।

इस अवसर पर बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाषचंद्र यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण हैं, जो भी दायित्व जिसे सौंपा जाय उसे ससमय पूरे मनोयोग से निर्वहन करें। उन्होंने पार्टी की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश सचिव संजय दूबे ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों को बताया और आगामी चुनावों के लिए सभी को पूरी लगन से जुट जाने को कहा।

बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्री मिश्र ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरे निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। श्री मिश्र ने राष्ट्रीय सचिव को आश्वस्त किया कि आगामी लोक सभा चुनाव में सुभासपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के दम पर भारी बहुमत से अमेठी व सुलतानपुर में जीत का परचम लहराएंगे।

भ्रमण व बैठक में आई टी सेल जिलाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय’ गोलू’, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत द्वेवेदी, विकास पाण्डेय ‘ महादेव, अंकुर मिश्रा, अजय शर्मा, शिवांश श्रीवास्तव, शिवम मिश्र, प्रफुल्ल तिवारी,जिला महासचिव कपिलदेव तिवारी, राजू, अमन सिंह व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »