Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

श्री पटना साहिब जाने वाले रेल यात्रियों और सिक्ख संगतों के लिए लंगर का वितरण शुरू

1 min read

REPORT BY LOK REPORTER 

AMETHI NEWS।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति की ओर से श्री पटना साहिब जाने वाले रेल यात्रियों और सिक्ख संगतों के लिए लंगर का वितरण बुधवार से शुरू हो गया है। समिति के सेवादारों ने बाबा मनोहर सिंह के साथ पंजाब मेल ट्रेन से पटना जा रहे यात्रियों को लंगर बांटे। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और कोवर बोर्ड भारत सरकार की सदस्य रश्मि सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में लंगर वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की।

बुधवार को चाणक्यपुरी लंगर स्थल पर बाबा मनोहर सिंह ने स्वयं लंगर‌ तैयार किया। पंजाब मेल ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के पहले सेवादार लंगर लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। पंजाब मेल ट्रेन सही समय पर स्टेशन पहुंची। बाबा मनोहर सिंह और रश्मि सिंह के साथ सेवादारों ने यात्रियों को लंगर वितरित किए।चाय भी पिलाई।

स्टेशन पर लंगर पाकर सिक्ख संगतें और यात्री खुश नजर आए, बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन से नीचे उतरकर बाबा मनोहर सिंह के हाथों से लंगर प्राप्त किए।आर पी एफ की ओर से शिवसागर सिंह, विजय गुप्ता के साथ डा धनंजय सिंह, संजीव भारती, सरदार हरवंश सिंह सदाशिव पांडेय, सुनील त्रिपाठी, अम्बरीश मिश्र, अवकाश प्राप्त सूबेदार राम फल फौजी,श्रीनाथ आदि ने लंगर वितरण में सेवाएं दीं।

बाबा मनोहर सिंह ने अमेठी में जगाई सेवा की नई अलख

अमेठी। भाजपा नेत्री रश्मि सिंह ने कहा कि बाबा मनोहर सिंह ने गुरुकृपा से गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर समिति की स्थापना करके अमेठी में सेवा की नई अलख जगाई है। उन्होंने एक प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर उसका कायाकल्प किया है।

 

बच्चों के स्कूल की स्मारिका का प्रकाशन कराया। सिक्ख धर्म के सभी गुरुओं के साथ बाब श्री चंद जी के जीवन दर्शन से अमेठी और उत्तर प्रदेश के लोगों को परिचित कराया है।दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं की शिक्षा में मदद की है।उनका पूरा जीवन मानवता को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »