CRIME NEWS:कुल्हाड़ी से अधेड़ व्यक्ति की नृशंस हत्या, महिला गंभीर रूप से घायल
1 min readREPORT BY VIRENDRA YADAV
AMETHI NEWS I
जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रामदैपुर गांव में अज्ञात लोगों ने 55 वर्षीय व्यक्ति की धार दार हथियार से वार कर हत्या कर दी और एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया I सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रामदैपुर गांव में रविवार रात को राम सजीवन और धनराजी (58) घर के बरामदे में सो रहे थे कि अचानक अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार वालों ने दोनों घायलों को अमेठी के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम सजीवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप में घायल धनराजी को इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात हमलावरों को खोजने में पुलिस की टीमें जुट गई हैं I