Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

प्रदर्शनी का विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया अवलोकन

1 min read
Spread the love

अमेठी  I मनीषी बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज के परिसर में आज प्रधानमंत्री  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित लगायी गयी ‘‘कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की’’ चित्र प्रदर्शनी तथा केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णय, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्कृष्ट वैश्विक ख्याति, देश की संस्कृति, किताबों के समंदर के गोताखोर, हिमालय की गोद में, निर्धारित हो रहा पथ स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष, सदैव जनता के साथ, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, नारी शक्ति से देश की तरक्की, वीआईपी कल्चर को गुडबाय, साफ नियत सही विकास, स्कूल चले हम, ड्रीम बिग सोलर पावर, भारतीय दर्शन एवं विरासत का संरक्षण, बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि, जितना ऊँचा कद उतनी विशाल प्रतिमा, गुमनाम नायकों को उचित सम्मान, मेरे देश के जवान तुझको शत् शत् प्रणाम, देश की संस्कृति का गर्व से प्रदर्शन, जब दुनिया देती है प्रधानमंत्री को सम्मान बढ़ जाती है भारत की शान, काशी का कायाकल्प एवं दुनिया को योग पथ पर लाने में मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा आदि से सम्बन्धित तथ्यों पर आधारित चित्रों को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी दिनांक 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक मनीषी बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में पूर्वान्ह 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक जनसामान्य के लिये उपलब्ध रहेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित साहित्य जनसामान्य हेतु उपलब्ध है। जनसामान्य, युवा, बच्चे इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक अवलोकन कर प्रधानमंत्री जी के जीवन संघर्षो से प्रेरणा ले सकते है।

*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »