नहीं सुधरेगी विद्युत व्यवस्था, जर्जर व्यवस्था से आमजन परेशान
1 min read
REPORTER – PRADEEP PANDEY
GAJIPUR NEWS। जनपद के नगर पालिका मोहम्मदाबाद अंतर्गत विद्युत व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। इस संबंध में बताया जाता है कि शाहनिंदा से उत्तर की तरफ एक लिंक मार्ग जाती है जो नोनिया पूरा, तिवारी टोला ,पांडे टोला, होते हुए गडरिया का पूरा व बालापुर गांव के मार्ग से जुड़ती है ।
इस मार्ग पर सैकड़ो नागरिक आवागमन करते हैं, जहां से भरौली व गाजीपुर के लिए यात्रा का साधन मिलता है। नागरिक शाहनिंन्दा पहुंचने के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। दुर्भाग्य है कि विद्युत व्यवस्था इस क्षेत्र में पहले से ही लुंज-पुंज थी, तूफान के बाद और अधिक बिगड़ गई।
इस क्रम में आज रात लगभग 01 बजे हाई टेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। यह सौभाग्य ही था कि नागरिक घरों में आराम कर रहे थे अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना को रोका नहीं जा सकता था। पत्र प्रतिनिधि सत्यम त्रिपाठी से इस संदर्भ में बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

यह बात समझ में नहीं आ रही है कि आखिर इस तरह नागरिकों को कब तक विद्युत आपूर्ति की कठिनाइयों का दंश झेलना पड़ेगा ?



