Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ

1 min read

अमेठी I

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर अमेठी कांग्रेस ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में गुरुवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं की उपस्थिति में अमेठी कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगाठ मनाई गयी।

उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सिंघल ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता,धर्म,सम्प्रदायिता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे हों ऐसे हालातों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद की किरण लेकर सामने आई है।

जब देश चलाने वाले दल सत्ताधीश और हुक्मरान ही आम आदमी की जरूरत, शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार को पीछे धकेलकर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हों तब उस समय कांग्रेस जैसी पार्टी का नैतिक और राजनीतिक कर्तव्य हो जाता है कि वो देश को बचाने देश की एकता,अखंडता व भाईचारे को बचाने के लिए भारत जोड़ो जैसा ऐतिहासिक महाअभियान चलाये और भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य था।

ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा से एकता सद्भावना और मोहब्बत का जो संदेश मिला उसे देश का आम जनमानस खूब सराहा परिणाम स्वरूप अखंड एवं अटूट भारत की मजबूती के लिए एक जननायक के लिए इससे बड़ी कसौटी दूसरी नही हो सकती ।

वहीं विशेष तौर पर अभिमान व स्वाभिमान के साथ अमेठी और अमेठी के लोगों के लिए गौरवशाली रहा क्योंकि यात्रा के नायक माननीय राहुल गाँधी जी अमेठी के जनजन के दिलो में मोहब्बत की तरह बसे है।

केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से गौरीगंज कस्बे में हजारों कोंग्रेसीयों ने पदयात्रा निकाली गयी जिसमे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथसेवादल की अगुवाई में महिला कांग्रेस सैकड़ो यूथ कांग्रेस व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के साथी पद यात्रा में शामिल रहे ।

कार्यक्रम में प्रभारी फरहान वारसी,पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र,महामंत्री/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह,ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, मनीषा अध्यक्ष नगर पालिका जायस,आशीष शुक्ल,अर्जुन पासी शामिल रहे I

इसके अतिरिक्त देवेन्द्र सिंह,मतीन,नरेंद्र मिश्र रजवाड़ी प्रसाद,ममता पाण्डेय,महेंद्र तिवारी,शकील इदरीसी,नरसिंह बहादुर सिंह,बैजनाथ तिवारी,माता प्रसाद वैश्य,किरन देवी,लतीफ, सुनील सिंह,ओमप्रकाश दुवे, अमरेश सिंह,शत्रुहन सिंह,राम प्रताप पाण्डेय,वीरेंद्र सिंह राजा,परमानंद मिश्र,धर्मराज बहेलिया,राजकरन तिवारी, रामबरन कश्यप,राजकुमार यादव,ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,कमलेश अग्निहोत्री,राजू ओझा,रऊफ,अवनीश,मनोज कश्यप,वकार अहमद,संजय यादव,सूर्यभान,बलराम वर्मा,उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »