युवा व महिला मतदाता को जोड़ने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान
1 min read
अमेठी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में बीजेपी रणनीति बनाने में जुटी है।शनिवार को पूरे जनपद के सभी मंडलों को एक दिवसीय वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें नए व युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा बोगस तथा मृतक मतदाताओं का नाम मतदाता सूंची से कटवाने को लेकर चर्चा हुई।
भाजपा मंडल विश्वकर्मानगर अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को बतौर मुख्य वक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 28 अगस्त से 10 अक्टूबर तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को लगना है।
बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मतदाता सूंची को घर-घर जाकर सत्यापित करें।उन्होंने कहा प्रत्येक विधानसभा में 20 हजार मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लक्ष्य पर काम करना है।उन्होंने कहा अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन 17 अक्टूबर को होगा। मतदाता सूची के दावे आपत्तियों का निस्तारण 17 अक्टूबर से 31 नवंबर तक चलेगा।
इसके बाद विशेष मतदाता अभियान अक्टूबर- नवंबर में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा युवा व महिला मतदाता वोटर को जोड़ने पर अधिक ध्यान देना है।भाजपा प्रवक्ता ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा मिशन 2024 की तैयारी में मतदाता पुनरक्षण अभियान अहम कार्य है।
उन्होंने बताया नये मतदाता को जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6,फर्जी व मृतक नाम कटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7, निवास स्थान परिवर्तन,सुधार ,विकलांग वोटर के लिए फार्म 8 का प्रयोग करना है। पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेठी जनपद के 19 मंडलों में कार्यशाला आयोजित हुई,जिसने वोटर लिस्ट एवं सभी प्रकार के फॉर्म भी वितरित किया गया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से नक़छेद दूबे राम अँजोर पाल प्रशांत शुक्ला सत्यनारायण सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे I शनिवार को स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में चेयरमैन बृजेश गुप्ता के आवास पर वोटर चेतना महा अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि मंडल के प्रभारी राजीव शुक्ल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर नए वोटर बढ़वाने के लिए निर्देशित किया। संचालन महामंत्री राम गोपाल कौशल ने किया।
कार्यशाला में आईटी जिला संयोजक अंशु तिवारी मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल राजेश सिंह मंडल महामंत्री, जयविंद सिंह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय शक्ति केंद्र संयोजक राकेश प्रताप सिंह राजेश दुबे रघुवंश मिश्रा श्याम लाल यादव बूथ अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी अनिल पांडेय जग प्रसाद अंकित शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।