Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

सद्भावना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

1 min read
Spread the love

 

अमेठी। प्रत्येक वर्ष की भांति 20 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है, चूंकि इस वर्ष 19 और 20 अगस्त को दिन शनिवार और रविवार होने के दृष्टिगत केंद्र सरकार के कार्यालयों में अवकाश होने के कारण शासन द्वारा सद्भावना दिवस का आयोजन 18 अगस्त को किए जाने के निर्देश दिए गए हैं I

जिसके क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस मनाने का उद्देश्य सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, उपजिलाधिकारी गौरीगंज अभिनव कनौजिया, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंजली सिंह, उपजिलाधिकारी न्यायिक रामकेवल त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »