Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

जनसंवाद विकास यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को दिए निर्देश

1 min read
Spread the love

 

अमेठी I केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति इरानी ने शुक्रवार को अमेठी लोक सभा के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के हलियापुर सर्किल के 11 ग्राम पंचायत के नागरिकों से जनसंवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संवाद स्थल पर ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर निस्तारण भी किया।

श्रीमती इरानी ने कुवांसी,उमरा,कांपा,तिरहुत,भवानी गढ़,डीह,मिझूठी,फत्तेपुर,जरईकला एवं हलियापुर गांव में नागरिकों से मिलकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उनकी समस्याएं सुनी।भवानीगढ़ गांव में साध्वी मंगला देवी के आश्रम में तोड़फोड़ व कब्जे की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने राजस्व पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का अमेठी संसदीय क्षेत्र के उन 29 गांव में दौरा था,जो सुल्तानपुर जनपद की सीमा में आते हैं। श्रीमती इरानी के जनसंवाद कार्यक्रम में सुल्तानपुर की जिलाधिकारी जसजीत कौर,मुख्य विकास अधिकारी,अंकुर कौशिक पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा,एसडीएम बल्दीराय महेंद्र कुमार श्रीवास्तव,सीओ रमेश,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सुरेश पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह,भाजपा नेता निर्मल सिंह, भाजपा नेता हिन्देश सिंह,दयाशंकर यादव, चंद्र मौली सिंह,अवधेश पांड़े,कुंवर मुकेश सिंह,प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह गब्बर,हलियापुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव मौजूद रहे I

इसके साथ ही अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता,बल्दीराय मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,दिलीप सिंह,प्रधान प्रतिनिधि भानू प्रताप सिंह,विनय सिंह,उमारमण,भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र तिवारी, राम सिंह,सुरेंद्र अग्रहरि, पुष्कर अग्रहरि, आरपी सिंह,प्रधान देवेंद्र सिंह,मनोज मिश्रा,अनिल मिश्र, योगेन्द्र सिंह,प्रधान दुर्गेश सिंह,विपिन सिंह,संजय सिंह ,अरुण मिश्र सह मीडिया प्रभारी अमेठी, आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »