Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

सपाईयों ने लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन

1 min read

अमेठी। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के जनसम्पर्क कार्यालय पर विधायक महाराजी प्रजापति ने सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने गरीब महिलाओं और बुजुर्गो को अंगवस्त्र भेंट किए।

गरीब परिवारों की सात बालिकाओं को उपहार स्वरूप साइकिलें प्रदान की।विधायक महाराजी प्रजापति ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की, कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, पिछड़ों और कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण, सम्मान और विकास को समर्पित है।

उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली और समाजवादी मूल्यों की स्थापना को संघर्ष रत अखिलेश यादव जी नेता जी के सपनों को साकार कर रहे हैं।युवा सपा नेता अनुराग प्रजापति ने कहा कि जन्म दिन पर हम अखिलेश यादव को मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को नम्बर एक की पार्टी बनाने का संदेश दिया है।

मिशन -2024की सफलता को सभी कार्यकर्ताओं को अपना अपना बूथ मजबूत करना है। प्रोफेसर रुदल यादव ने सपा मुखिया को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि मिशन -2024के अन्तर्गत अखिलेश यादव जी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने का आगाज कर दिया है।

अरुण प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजनीतिक परिवर्तन की तैयारी कर चुका है।
सपा के वरिष्ठ नेता महावीर कश्यप ने कहा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के लोग सपा के बैनर तले तेजी से एक जुट हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं, आने वाला समय सपा का है।

विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ सपा नेता, पूर्व प्रधान संकठा प्रसाद यादव, कार्यालय प्रभारी श्री नाथ यादव, ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव, बलराम यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य शम्भू यादव, वरिष्ठ सपा नेता अवधेश यादव, धर्मराज पाल, संतराम प्रजापति,हरी लाल प्रजापति

ग्राम प्रधान रामशंकर प्रजापति, अशोक यादव,चंदन प्रजापति, शत्रुघ्न कोरी, रेखा यादव, आशा पाल, श्री प्रकाश दूबे आदि ने भी समारोह में शामिल होकर सपा मुखिया को मुबारकबाद दिया।

सपा नेताओं ने अखिलेश को दी बधाई
जन्म दिन पर सपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दिया और उनके स्वस्थ जीवन और लम्बी उम्र की कामना की है। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शकुन्तला भारती ने कहा है कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्य मंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।

जन्म दिन पर हम उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हैं। अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में सपा के कार्यकताओं ने प्रदेश की राजनीति बदलने का काम शुरू कर दिया है।

सपा के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव, वरिष्ठ सपा नेता सी पी यादव, विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शम्भू यादव , छात्र नेता चौधरी संदीप यादव, प्रदीप यादव, हीरालाल यादव, धर्मराज पाल आदि ने सपा मुखिया को जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »