Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

राहुल गाँधी का जन्म दिन पर खूब चली मुहब्बत की दुकान,आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

1 min read

 

अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्म दिन पर कांग्रेसियो ने मुहब्बत की दुकान खूब चली। राहगीर को गले लगाया। और मीठा पानी पिलाया। इस बार तो राहुल गाँधी को संघर्ष से मुक्ति के लिए सुन्दर काण्ड का पाठ जिला कांग्रेस कार्यालय अमेठी मे आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,  जिला महामंत्री अनिल सिंह भी सुन्दर काण्ड पाठ मे शामिल हुए।

इस अवसर कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल , कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र,कांग्रेस जिला महासचिव अनिल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह,नरसिंह बहादुर सिंह,सुशील श्रीवास्तव,बैजनाथ तिवारी,कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय,कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन पासी,कांग्रेस किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे कांग्रेस सेवादल जिला संगठन मंत्री उदय राज यादव,महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राजरानी पाल,आदि शामिल हुए।

 

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की भारत जोडो यात्रा के सफल आयोजन कर देश की राजनीति को नयी दिशा दिया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी भेटुआ ने टिकरी चौराहा पर मुहब्बत की दुकान खोली। मिठा पानी लोगो को पिलाया। भादर ब्लाक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पवन कुमार दूबे ने राहुल गाँधी का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल ने मुहब्बत की दुकान पर मीठा पानी पिलाने के शुभ कार्य आरम्भ किया।

संग्रामपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम वर्मा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे,सभाजीत शुक्ल,विनोद कुमार पाण्डेय,दिलीप कुमार तिवारी,सुरेश कुमार शुक्ल आदि ने राहुल गाँधी के दीर्घायु होने के कालिकन भवानी का दर्शन कर लोगो को मिला जल पिलाया। अमेठी ब्लाक कांग्रेस कमेटी डा देव मणि त्रिपाठी ने राहुल गाँधी का जन्म दिन मनाया। इस अवसर एआईसीसी सदस्य प्रेम नारायण तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलावती मौर्य,राज कुमार पाण्डेय,जगदीश प्रसाद तिवारी,हौसिला प्रसाद,ननकऊ कश्यप आदि ने मनाया I

ब्लाक शाहगढ,जामो,जगदीशपुर,सिंहपुर,बहादुरपुर,बाजार शुकुल,मुसाफिर खाना,गौरीगंज नगर,जायस नगर पालिका परिषद,गौरीगंज नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत अमेठी,मुसाफिरखाना कांग्रेस कमेटी ने राहुल गाँधी का जन्म दिन हर्ष एव उल्लास के साथ मनाया। संजय गाँधी चिकित्सालय मुंशीगंज,इन्दिरा गाँधी नेत्र चिकित्सालय एव अनुसंधान केंद्र मुंशीगंज,इन्दिरा गाँधी नर्सिंग कालेज मुंशीगंज मे राहुल गाँधी के जन्म दिन हर्ष एव उल्लास के साथ मनाया गया।

जायस नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनीषा ने पूर्व अध्यक्ष राम नारायण चौहान ने राहुल गाँधी के जन्म दिन पर केक काटकर धूमधाम से मनाया। मलिन बस्ती मे सफाई अभियान चलाया।

 

मुसाफिर खाना में केक काट कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


मुसाफिरखाना बस स्टॉप पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 53 वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।इस दौरान लोगो के बीच 51 किलो मोहब्बत का लड्डू स्टाल लगाकर वितरित किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने मौजूद वरिष्ठ नेताओं व पत्रकारो को गमछा व माला भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।वही कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया । एआईसीसी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश के भविष्य है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पद के बजाय देश की जनता की सेवा को प्राथमिकता दी ।

वे सभी धर्मों व जातियों को बिना किसी भेदभाव की राष्ट्र की विचारधारा से जोड़कर उन्नति व खुशहाली के रास्ते पर लेकर चलना चाहते है ।ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने कहा प्यार के साथ चलिए और प्यार बाटते चलिए। राहुल गांधी स्वच्छ, स्वस्थ्य, सुरक्षित और खुशहाल भारत के भविष्य हैं।

राहुल गांधी दबे-कुचले, कमजोर, किसान, गरीब, महिलाओं के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे है। जिला सचिव कुलवंत सिंह ने कहा कि सभी लोग लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले।

इस मौके पर राजकुमार यादव, दिलीप सिंह, हनुमन्त विश्वकर्मा, ममता पांडेय, रमाकांती, राहुल गुप्ता, महजबीन, पवन तिवारी, रमाकांत, मो जफर, आशीष यादव सत्यम शुक्ला राणा प्रताप यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।वही गौरीगंज तिराहे पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में मोहब्बत का शर्बत वितरित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »