जायसी की भूमि पर कांग्रेस की मनीषा भाजपा की बीना पर पड़ी भारी
1 min read

अमेठी।
जायस नगरपालिका परिषद की प्रतिष्ठित सीट पर आखिरकार कांग्रेस ने भाजपा को पिछाड़कर कब्जा कर लिया है। वहीं कांग्रेस की इस जीत के लिए जायस के लोग कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा के शालीन एवं मिलनसार स्वभाव को मान रहे हैं, एक के बाद एक चुनाव हारने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए जायस नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है। हालांकि कांग्रेस की इस जीत के लिए भाजपा का एक बागी धड़ा भी जिम्मेदार है जो लगातार निवर्तमान अध्यक्ष महेश सोनकर की पत्नी बीना सोनकर को टिकट देने का पुरजोर विरोध कर रहा था।हालांकि इसके लिए कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही भी हुई।
चुनावी रणभूमि में रण जीतने के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। दलित महिला वर्ग के लिए आरक्षित नगर पालिका परिषद जायस में भाजपा ने अपने निवर्तमान नपा अध्यक्ष की पत्नी बीना सोनकर को चुनावी रण में उतारा था तो कांग्रेस ने नए चेहरे के रूप में मनीषा चौहान पर दांव लगाया था।हालांकि पूर्व में कांग्रेस पार्टी से पूर्व में नपा अध्यक्ष रहे राम नारायन कनौजिया टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने नए चेहरे पर दांव लगाना बेहतर समझा और वह अपने मिशन में कामयाब रही।पूर्व नपा अध्यक्ष राम नारायन कनौजिया ने अपनी बहू नीलम कनौजिया को निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था लेकिन वह अपनी उपस्थिति भी न दर्शा सके। यही हाल सपा और बसपा का रहा जिनके मतों की संख्या तीन अंकों तक ही सीमित रही।
क्षेत्र की नई नवेली पार्टी सपा और बसपा पर भारी पड़ी और दोनो को पीछे कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। आप की प्रत्यासी राजकुमारी निर्मल,सपा ने उमा देवी सोनकर को बसपा ने रेखा देवी सोनकर को उम्मीदवार बनाया था। प्रचार के दौरान कांग्रेस व भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी।चुनाव प्रचार में भाजपा प्रत्यासी बीना सोनकर के पक्ष में प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी आए थे और क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी चुनाव के अंतिम दिनों में मोर्चा संभाला था लेकिन कुछ काम न आया और बीजेपी प्रत्याशी की बुरी हार हुई। कांग्रेस पार्टी से प्रचार के लिए भी कोई नही आया इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्यासी का सफल होना यह दर्शाता है कि आने वाला समय में भाजपा की राह आसान नहीं है। शनिवार को आईटीआई मैदान पर मतों की गिनती में कांग्रेस के उम्मीदवार ने सभी को पछाड़ 3580 मतों से जीत दर्ज की।
कड़ी धूप में 18×18 के फटे शामियाने में बिलबिलाते रहे मीडिया कर्मी
आईटीआई मैदान तिलोई में जायस नगर पालिका की मतगणना के दौरान मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए बनाई गई मीडिया गैलरी में मीडिया कर्मी पूरा दिन न सिर्फ तेज धूप में 18×18 के फटे शामियाने में तपते रहे साथ ही पीने के पानी को भी तरसते रहे जिम्मेदार अधिकारियों से पीने के पानी के लिए मीडिया कर्मी फरियाद भी करते रहे परंतु उपजिलाधिकारी समेत किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने नहीं सुना।
उधर पुलिस प्रशासन का कहना था कि कोई मीडियाकर्मी गणना कक्ष की तरफ नहीं आएगा और बाहर भी नहीं जायेगा।मजबूरी में सभी मीडिया कर्मी 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में अठारह गुने अठारह के शामियाने में तपते रहे।
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य सभासद का चुनाव हारे
जायस नगर पालिका के वार्ड संख्या 22 से सभासद का चुनाव लडने वाले कांग्रेस के पीसीसी सदस्य और पूर्व युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सकील इदरीसी चुनाव हार गए।
लगातार छठवीं बार सभासद बने अशोक मौर्य।
जायस नगर पालिका के वार्ड संख्या 15 शेखाना दक्षिणी से सभासद का चुनाव जीतने वाले अशोक मौर्य लगा तार छठी बार सभासद बने हैं।अशोक मौर्य भाजपा के वर्तमान में जिला महा मंत्री भी हैं।
सब्बीर सातवीं बार सभासद चुने गए
जायस नपा के वार्ड संख्या 21 से सभासद चुनी गई साजिदा बेगम के पति सब्बीर पूर्व में छह बार सभासद रहे हैं।इस बार उन्होंने अपनी पत्नी को सभासद बनाने में सफलता हासिल की है।
जायस नगर पालिका के पच्चीस वार्डों में से 23 में निर्दल सभासद
नगर पालिका परिषद जायस के लिए हुए चुनाव में सभासद के पच्चीस वार्डों में से 23 में निर्दल उम्मीदवार सभासद के रूप में चुनकर आए हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी से वार्ड संख्या 15 से अशोक मौर्य और वार्ड संख्या 3 से मंजीत सोनकर सभासद चुने गए हैं। जबकि अन्य 23 वार्डों में भाजपा के सभी सभासद प्रत्यासी चुनाव हार गए हैं।मतदाताओं ने निर्दलीय सभासद प्रत्यासियों पर विश्वास जताया है।
जायस नगर पालिका के पच्चीस वार्डों के विजई प्रत्याशी
1 रेनू। निर्दल 211 मत मिले
2 खुशबू निर्दल 388 मत मिले
3 नीलम निर्दल274 मत मिले
4 बंशीलाल सोनकर निर्दल 515 मत मिले
5 शंभू देई निर्दल 212
6 श्रीनाथ सोनकर निर्दल 262 मत मिले।
7 राम प्रकाश निर्दल 246 मत मिले।
8 रुखसाना निर्दल
9 धर्मेंद्र कुमार निर्दल 247 मत मिले।
10 विनय कुमार पासवान निर्दल 329
11पूजा बाल्मिकी निर्दल 348
12 बिट्टन देवी निर्दल 193
13 सुशील कुमार वर्मा निर्दल 263 मत मिले।
14 उज्मा बानो निर्दल 381 मत मिले।
15 अशोक मौर्य भाजपा 274 मत मिले।
16 रिजवाना निर्दल187 मत मिले।
17 सरस्वती नंदन निर्दल 188 मत मिले
18 फहीम निर्दल 267 मत मिले।
19 सकीला बानो निर्दल 463 मत मिले।
20 समीमा निर्दल 296 मत मिले।
21साजिदा बेगम निर्दल 424 मत मिले।
22 आसिफ अंसारी निर्दल 404 मत मिले
23 रुखसाना निर्दल 160 मत मिले
24 अब्दुल अंसारी निर्दल 637मत मिले
25 शरीफ कुरेशी निर्दल 294 मत मिले।